भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को तीन दिवसीय कार व होम लोन मेले का शुभारंभ किया।
मोतीमहल रोड स्थित बैंक की लखनऊ मुख्य शाखा में आयोजित इस मेले की खासियत है कि इसमें कार लोन के दौरान लगने वाली प्रोसेसिंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
उपभोक्ताओं को उत्पादों व एसबीआई के जरिये मिलने वाले लोन की जानकारी दी जा रही है। मेला 29 सितंबर तक चलेगा।
एसबीआई लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक सुधीर दुबे ने अपेक्षा जताई कि मेले से उपभोक्ताओं तक उत्पादों की विस्तृत जानकारी पहुंचाई जा सकेगी।
एसबीआई केवल 10.75 प्रतिशत की ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है। वहीं अधिकतम 30 वर्ष के लिए 10.05 प्रतिशत की ब्याज दर पर 30 लाख रुपये के होम लोन लिए जा सकते हैं। 30 लाख से अधिक के लोन के लिए 10.20 ब्याज दर रहती है।
इस मौके एसबीआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारी नेटवर्क-1 महाप्रबंधक आरके अग्रवाल, नेटवर्क-2 के महाप्रबंधक रमेश बाबू, नेटवर्क-3 महाप्रबंधक एके पालित, उपमहाप्रबंधक यूके शर्मा, लखनऊ मुख्य शाखा उपमहाप्रबंधक शिखा ओहरी मौजूद रहे।