एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

क्वालिफायर-1 जीतकर टीमें कब-कब बनीं चैंपियन?: आंकड़े RCB के पक्ष में; GT-SRH या RR के पास इतिहास बदलने का मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 May 2026 03:27 PM IST

सार

आरसीबी की टीम लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंची है। उसके पास क्वालिफायर-1 जीतकर खिताब जीतने के ट्रेंड को बनाए रखने का मौका है। हालांकि, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद या फिर राजस्थान रॉयल्स भी पासा पलट सकती हैं। इसके लिए हालांकि, उन्हें एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। आईपीएल का इतिहास क्या कहता है...किसका पलड़ा भारी है...आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2026 - फोटो : ANI

Next Article

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज एलिमिनेटर के मुकाबले में धर्मशाला में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच बेहद दिलचस्प रहने वाला है। इस मैच की विजेता टीम 29 मई को अहमदाबाद में होने वाले क्वालिफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 26 मई को गुजरात टाइटंस को क्वालिफायर-1 में हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। पिछले साल भी टीम क्वालिफायर-1 जीतकर सीधे फाइनल में पहुंची थी और फिर पंजाब किंग्स को हराकर चैंपियन भी बनी थी।

आरसीबी के पास लगातार दूसरे साल खिताब जीतने का मौका है। सारे समीकरण और संयोग भी आरसीबी के पक्ष में हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि अब तक आईपीएल में कितनी बार ऐसा हुआ है कि क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। क्या क्वालिफायर-दो जीतने वाली टीमें या फिर एलिमिनेटर जीतकर टीमें कभी ऐसा कर सकी हैं? आइए जानते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 6
आरसीबी की जीत का जश्न - फोटो : ANI
15 में से 12 बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम चैंपियन बनी
आईपीएल में शुरू में यानी 2008 से 2010 तक सेमीफाइनल प्रारूप में लीग के नॉकआउट मैच खेले जाते थे। हालांकि, 2011 से इसके नियम में बदलाव किए गए और प्लेऑफ की शुरुआत हुई। क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-2 और एलिमिनेटर मैच तय किए गए। तब से लेकर 2025 तक कुल 15 सीजन हुए हैं और इसमें से 12 बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही फाइनल अपने नाम किया है।
विज्ञापन

3 of 6
धोनी और हार्दिक - फोटो : ANI
क्वालिफायर-1 जीतकर टीमें कब-कब बनीं चैंपियन?
अब तक कुल पांच टीमों ने क्वालिफायर-1 जीतकर सीधे फाइनल में जगह बनाई और फिर खिताब भी अपने नाम किया है। सीएसके ने 2011, 2018, 2021, 2023 में, केकेआर ने 2012, 2014 और 2024 में, मुंबई ने 2015, 2019 और 2020 में, गुजरात ने 2022 में और आरसीबी ने 2025 में ऐसा किया था। यह एक ऐसा ट्रेंड है जिससे आरसीबी की टीम और फैंस खुश हो सकते हैं।

4 of 6
2016 में चैंपियन बनने के बाद एसआरएच - फोटो : PTI
तीन बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम चैंपियन नहीं बनी
सिर्फ तीन ही बार ऐसा हुआ है जब क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम खिताब पर कब्जा न जमा पाई हो। 2013, 2016 और 2017 में क्वालिफायर-एक जीतने वाली टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। खुद आरसीबी की टीम भी पहले यह भुगत चुकी है। 2016 में आरसीबी ने गुजरात लायंस को क्वालिफायर-1 में हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, इसके बाद डेविड वॉर्नर की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए फाइनल में आरसीबी को हराया था। एसआरएच एलिमिनेटर खेलते हुए फाइनल में पहुंचने और उसे जीतने वाली एकमात्र टीम है।  
विज्ञापन

5 of 6
आरसीबी की टीम - फोटो : PTI
ऑन पेपर आरसीबी का दावा मजबूत
आरसीबी का यह पांचवां फाइनल है। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 और 2025 में भी फाइनल में पहुंची थी। 2009 में जहां आरसीबी सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंची थी और फिर डेक्कन चार्जर्स ने उन्हें हराया था। वहीं, 2011 में आरसीबी को क्वालिफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। फिर टीम क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में फिर से सीएसके ने आरसीबी को शिकस्त दी थी।

2016 में आरसीबी क्वालिफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें हराया था। तब एसआरएच की टीम एलिमिनेटर खेलकर फाइनल में पहुंची थी और खिताब जीता था। 15 में से 12 बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम का चैंपियन बनना आरसीबी के पक्ष को और मजबूत करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरसीबी के कप्तान रजत और जीटी के कप्तान गिल - फोटो : IPL
क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम कब बनी चैंपियन?
वहीं, क्वालिफायर-दो जीतने वाली टीम ने तीन बार खिताब पर कब्जा जमाया है (2016 में एसआरएच को मिलाकर)। ये तीन साल 2013, 2016 और 2017 ही हैं। 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को क्वालिफायर-एक में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, इसके बाद मुंबई ने क्वालिफायर-दो जीता और फाइनल में पहुंची और सीएसके को हराकर चैंपियन बनी। वहीं, 2017 में एक बार फिर मुंबई ने ऐसा किया था। तब राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम ने क्वालिफायर-एक में मुंबई को हराया था।

हालांकि, मुंबई ने क्वालिफायर-दो जीता और फिर फाइनल में आरपीएस को एक रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया। 2016 में सनराइजर्स ने एलिमिनेटर के बाद क्वालिफायर-2 जीता और फिर फाइनल में पहुंचकर आरसीबी को शिकस्त दी थी। ऐसे में गुजरात, सनराइजर्स या राजस्थान के पास भी मौका हो सकता है। हालांकि, इन तीन में से कौन ऐसा करने में कामयाब होता है या नहीं, इसका पता 31 मई को ही चलेगा। फाइनल अहमदाबाद में खेला जाना है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें