लोअर बाजार के सार्वजनिक नल के सैंपल फेल
शिमला। लोअर बाजार में टनल के समीप स्थित सार्वजनिक नल के पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। आईजीएमसी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक इस नल का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। इस नल से रोजाना हजारों लोग और स्थानीय कारोबारी पानी पीते हैं। सैंपल फेल होने से स्वच्छ पेयजल के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, पेयजल कंपनी का कहना है कि इस नल के दोबारा सैंपल लिए गए हैं। यदि जांच में फिर ये फेल होेते हैं तो नल को बंद कर दिया जाएगा। इससे पहले लक्कड़ बाजार और संजौली में भी सार्वजनिक नल के सैंपल फेल हो चुके हैं।