एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भारत के मित्र देशों के कलाकार कुल्लू दशहरा में खूब जमाएंगे रंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 17 Oct 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव-2019 में भारत के मित्र देशों के सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। इनमें इस्राइल, जापान, भूटान और अन्य को विशेष तौर पर बुलाया जाएगा। इसके लिए समयबद्ध तैयारियां की जाएंगी। इस बार ब्यास में बाढ़ की वजह से तैयारियों में देरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिधि गृह कुल्लू में मंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। ढालपुर मैदान में हो रहे निर्माण कार्य पर उन्होंने चिंता जताई। कहा कि यहां हर तरह के निर्माण कार्य को बंद करवाना जरूरी है। दशहरा उत्सव हर दिन एक थीम पर होगा।

इसमें शहीदों का सम्मान, गोवंश को समर्पित, स्वच्छता, नशा निवारण, हस्तकला, महिला सशक्तीकरण शामिल हैं। उत्सव का आगाज 19 अक्तूबर को राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। समापन पर सीएम जयराम ठाकुर आएंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कलाकार बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


शाम चार से सात बजे तक लोक कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके बाद बाहरी कलाकारों को मौका दिया जाएगा। विदेशी कलाकार और विभिन्न राज्यों के कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्या में चांद अफजल कादरी निशुल्क प्रस्तुति देंगे। बॉलीवुड के नामी गायक कैलाश खेर समेत पंजाबी गायक जस्सी गिल और बबल राय भी मनोरंजन करेंगे।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें