एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मंडी के संत का रोपड़ में बेरहमी से कत्ल, हत्यारों ने सिर के बाल उखाड़े

अमर उजाला नेटवर्क, रोपड़ Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 May 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

Next Article

सतलुज दरिया के हेड वर्क्स पुल के नजदीक ऋषि मुनि दिश्म आश्रम के संत की हत्या कर दी गई है। शव से दुर्गंध आ रही थी। आश्रम का सारा सामान भी बिखरा हुआ मिला। यहां तक कि संत के सिर के बाल भी सिर से उखाड़े हुए थे, जिससे लग रहा है कि कत्ल बड़ी बेरहमी के साथ किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम से जांच करवाई जा रही है। विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना बाल ठाकरे सहित अन्य हिंदू संगठनों ने संत के कत्ल की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 

संत योगेश्वर सतलुज दरिया के किनारे अपने आश्रम में पिछले लगभग 40 वर्षों से रहते थे और दरिया किनारे पूजा-पाठ करते थे। महात्मा योगेश्वर 20 वर्ष की आयु में ही संन्यासी हो गए थे। वह हिमाचल के जिला मंडी सरकाघाट के निवासी थे। रविवार की सुबह संत का एक भक्त आश्रम में उन्हें भोजन देने के लिए गया।
विज्ञापन


उसने वहां देखा कि आश्रम का मुख्य द्वार टूटा है और संत कमरे में मृत हालत में पड़े थे। इसकी सूचना उनके भाई दिनेश कौशल को दी गई। उन्होंने इस संबंधी थाना काठगढ़ पुलिस (नवांशहर) को शिकायत की। पुलिस थाना काठगढ़ के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि मौका देखने से पता लगता है कि संत का कत्ल कुछ दिन पहले हो चुका था। शव की हालत भी काफी खराब थी। 

उन्होंने बताया कि एलईडी, इन्वर्टर बैटरा भी चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कत्ल की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। टीमों में फोरेंसिक विशेषज्ञ, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और अन्य विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि महात्मा योगेश्वर के कत्ल को लेकर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, विश्व हिंदू परिषद के प्रधान सतीश शर्मा, शिवसेना बाल ठाकरे के प्रधान अश्वनी कुमार सहित अन्य संस्थाओं ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें