एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बर्खास्त सिपाही निकला वाहन चोर

Agra Updated Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। पुलिस से बर्खास्त सिपाही ने अपना गैंग बनाकर अंतरप्रदेशीय वाहन लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। हरीपर्वत पुलिस ने सोमवार को गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे लूटी दो कारें और चार बाइकेें बरामद की हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि वाहन चोरों के गैंग के जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें बर्खास्त सिपाही सत्यवीर जाट निवासी नगला बेल थाना बल्देव मथुरा, दीपेश उर्फ बाबू पुत्र सुरेश वाल्मीकि निवासी बुगरासी थाना स्याना बुलंदशहर, सुनील वाल्मीकि पुत्र ननुआ निवासी नाई का नगला थाना कोतवाली हाथरस, ब्रजमोहन जाट निवासी नवीपुर खुर्द थाना सादाबाद गेट हाथरस और दीपक उर्फ दीपू पुत्र तेजपाल निवासी न्यू रेलवे कालोनी थाना टूंडला फीरोजाबाद हैं। इनसे पुलिस ने एक वैगनआर, एक जैन स्टीलो, चार बाइक बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि गैंग ने यूपी के अलावा राजस्थान में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। बरामद वैगनआर शातिरों ने राजस्थान से चोरी की थी। जबकि जैन स्टीलो को आठ दस दिन पहले वृंदावन से लूटा था।
गैंग में सत्यवीर जाट पर कई मामले दर्ज हैं। उस पर सन 2006 में गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है। इसके अलावा उसने लूट की वारदातों को भी अंजाम दिया है। सन 2011 में खंदौली से गैंदालाल का अपहरण हुआ था, उसमें भी सत्यवीर का हाथ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें