एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पहले ही दिन भाजपा की भूख हड़ताल खत्म

Agra Updated Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाह। भाजपा के भय, भूख, भ्रष्टाचार और महंगाई के विरोध में शनिवार को तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल की। सांझ ढलते ही मेयर इंद्रजीत सिंह और एसडीएम बाह ने बृजमोहन जोशी को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। भाजपाइयों ने समस्याओं के समाधान केलिए एक माह की मोहलत देकर राज्यपाल के नाम 17 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बसई अरेला से शुरू हुई भाजपा की पदयात्रा नाहटौली पर खत्म होते ही चौ. उदयभान सिंह और बृजमोहन जोशी के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपाई शनिवार को तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। देर शाम धरना प्रदर्शन स्थल पर मेयर इंद्रजीत सिंह एसडीएम रामजीलाल, सीओ रत्नेश चतुर्वेदी ने भाजपा नेताओं को जूस पिलाकर दो दिवसीय भूख हड़ताल पहले दिन ही खत्म करा दी। इस मौके पर भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में इंद्रजीत, मोहन सिंह चाहर, ओम प्रकाश चलनी वाले, बृजमोहन जोशी, दिनेश पांडेय, विनोद जैन, राधाचरण माहौर, सतेन्द्र बरूआ, शरद श्रीवास्तव, प्रशांत बाजपेयी, रोहित चौधरी आदि शामिल थे।
इनसेट बाक्स....
उधन्नपुरा के मुकदमे वापस हों
बाह। भूख हड़ताल के दौरान भाजपाइयों ने कहा कि भट्टा पारसौल की तरह गांव उधन्नपुरा के निर्दोष लोगों पर भी दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। भाजपा नेता बृजमोहन जोशी ने कहा कि उधन्नपुरा प्रकरण को लोग नहीं भूले हैं, जब पुलिस ने यहां निर्दोषों को घर में घुसकर बर्बरता पूर्वक पीटा था। महिलाओं, बच्चों को भी नहीं बख्शा गया था। प्रदेश सरकार को उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें