एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रैफिक की कछुआ चाल

Agra Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। शहर में शनिवार को एनएच-2 हाईवे जाम की जद में रहा। कछुए की चाल से दिन भर ट्रैफिक रेंगता रहा। घंटों तक एंबुलेंस और स्कूली वाहन फंसे रहे। रात आठ बजे तक लोग गंतव्य तक जाने को जद्दोजहद करते रहे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे खंदारी चौराहे पर जरा सी लापरवाही से लगे जाम ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेेक लगा दिए। इस कारण बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। देखते ही देखते सर्विस लेन पर भी जाम लग गया। फर्राटा भरने वाले वाहन रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर हो गए। दोपहर करीब दो से चार बजे तक खंदारी चौराहे पर हजारों की संख्या में वाहन फंस गए। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं, चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जाम से कोई मतलब नहीं दिखा। वे यातायात पखवाड़े का टारगेट पूरा करने के लिए चालान काटने में व्यस्त दिखे। नतीजा वाहनों की लाइन धीरे-धीरे कर गुरु के ताल तक जा पहुंची। जाम में स्कूली बच्चे, टूरिस्ट वाहन के अलावा एंबुलेंस भी फंसी रहीं। खंदारी पर जाम के चलते भगवान टाकीज, सुल्तानगंज की पुलिया पर भी स्थिति खराब हो गई। चौराहे पर तैनात चंद पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में नाकाम साबित हो रहे थे। शाम करीब आठ बजे यातायात सुधर सका। इसके बाद ही राहत मिल सकी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें