एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चौथ न देने पर कबाड़ कारोबारी की हत्या

Agra Updated Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट के सामने शनिवार शाम हिस्ट्रीशीटर के भांजे ने सुरक्षा गार्ड की राइफल से कबाड़ कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोप है कि हमलावर चौथ मांग रहा था। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुरा स्थित गोमती नगर निवासी राजवीर सिंह राठौर (45) कबाड़ का काम करते थे। उनका भावना एस्टेट सिकंदरा के सामने किराए पर कबाड़ का गोदाम है। शनिवार शाम रोजाना की तरह वह गोदाम के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। उनके पास ही उनका बड़ा बेटा मनोज भी था। मनोज ने बताया कि इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर योगेश गौतम, उसका भांजा प्रशांत गौतम और पास ही गणपति ग्रीन का सुरक्षा गार्ड राजवीर यादव आ गए। सुरक्षा गार्ड के पास लाइसेंसी राइफल थी। मनोज का आरोप है कि योगेश और प्रशांत नशे में थे। प्रशांत आते ही पिता राजवीर सिंह राठौर से चौथ के रूप में पांच सौ रुपये मांगने लगा। विरोध करने पर उसने सुरक्षा गार्ड से राइफल लेकर पेट पर रखकर गोली मार दी। गोली राजवीर सिंह राठौर के पेट को चीरते हुए निकल गई। वह खून से लथपथ होकर गिर गए। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
घायल के बेटे मनोज ने घटना की सूचना थाना सिकंदरा पुलिस को दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, परिवारीजन उसे पास ही नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें