एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चार फर्जी स्कूल संचालकों पर एफआईआर

Agra Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। कागजों पर स्कूल संचालित कर छात्रवृत्ति हड़पने वाले स्कूल संचालकों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। ऐसे ही चार फर्जी स्कूल संचालकों के खिलाफ डीएम के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़े की शिकायत पर पिछले दिनों भौतिक सत्यापन कराया गया था। करीब 29 सौ स्कू लों के निरीक्षण में चार स्कूल कहीं नहीं मिले। इनमें बीके मेमोरियल प्राइमरी स्कूल, रतन बाल मंदिर, रतन पब्लिक प्राइमरी स्कूल और शिवा प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में 300 से 500 बच्चे दर्शाकर छात्रवृत्ति हड़पी जा रही थी। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम के आदेश पर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी चित्रा दुबे ने इन स्कूलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएम जुहेर बिन सगीर ने बताया कि फर्जीवाड़ा कर रहे स्कूल संचालक बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें