एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

3390 रुपये की कुर्सी से विश्वविद्यालय फिर ‘गरम’

Agra Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अम्बर बाजपेयी
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा। अव्यवस्थाओं और फर्जीवाड़ों से सुर्खियों में बने रहने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में इन दिनों एक अजब मामले से सभी भौचक हैं। मामला फर्नीचर खरीद का है। अभियांत्रिकी संस्थान के लिए शीशम की एक कुर्सी 3390 रुपये की खरीदी गई है, जबकि बाजार में इसकी कीमत आधे से भी कम है। हालांकि संस्थान के निदेशक ने इस पर आपत्ति जताते हुए कुलपति को पत्र लिखकर सैंपल दिखाए जाने की मांग की है।
कुछ माह पहले वित्त कार्यालय की ओर से अभियांत्रिकी संकाय में फर्नीचर सप्लाई करने के लिए निविदाएं मांगी गई। इनमें कुर्सी, डेस्क, लाइब्रेरी के लिए कुर्सी, बुक केस, फाइल कैबिनेट सहित कई सामान थे। निविदा के बाद जनवरी में कमलानगर की एक फर्म को सप्लाई का ऑर्डर दे दिया गया। इनमें 250 आर्मलेस चेयर भी मंगाई गई, जो शीशम की हैं। इनकी कीमत 3390 रुपये दर्शायी गई है। इस कुर्सी की फोटो को दिखाकर संजय प्लेस स्थित एक फर्नीचर की फर्म से इसकी कीमत पूछी गईं तो उसने शीशम से महंगी लकड़ी सागौन के हिसाब से कीमत 1500 से 1700 बताई। कुल 30 लाख रुपये का फर्नीचर खरीदा गया। खैर सैंपल की जांच की गई या नहीं, लेकिन सप्लाई किए गए फर्नीचर के दाम से सभी भौचक हैं।
विज्ञापन



फर्नीचर आ तो गया है, लेकिन मैं उसके दाम से सहमत नहीं हूं। मुझे कोई सैंपल भी नहीं दिखाया गया। इसीलिए मैंने कुलपति को पत्र लिखकर सैंपल दिखाए जाने की मांग की है।
- बीपी सारस्वत, डायरेक्टर, अभियांत्रिकी संस्थान

फर्नीचर के लिए निविदाएं मांगी गई थीं। जिस हिसाब से टेंडर आए उसी हिसाब से फर्नीचर खरीद लिया गया।
- आरपी सिंह
वित्त अधिकारी, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय

खरीदे गए फर्नीचर बाजार में आधे दाम में
स्वीकृत मद इतने में खरीदा बाजार में दाम
आर्मलेस स्टूडेंट चेयर 3390 1500-1700
स्टूडेंट डेस्क 4500 1800-2000
लाइब्रेरी के लिए कुर्सी 3500 1700-1800
कम्प्यूटर की टेबल 12900 3000-5000
फाइल कैबिनेट 4 ड्रावर 18000 6500-7000
ऑफिस टेबल विद ड्रावर 19000 7000-1500

नोट : बाजार के दाम संजय प्लेस स्थित किरन-मित्तल फर्नीचर हाउस के प्रो. हीरेन अग्रवाल द्वारा बताए गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें