एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाईवे पर दिनदहाड़े व्यापारी को बंधक बनाकर लूटा

Agra Updated Mon, 09 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कागारौल। जगनेर रोड पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बेलनगंज के व्यापारी के साथ दिनदहाड़े लूटपाट की। बदमाशों ने तमंचे की बटों से बेरहमी से पिटाई की और जयपुर हाईवे पर फेंक दिया। वैगनआर कार, 12 हजार रुपये, अंगूठी, चेन आदि लूट ले गए। गुस्साए लोगों ने कागारौल थाने पर हंगामा किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलनगंज निवासी आढ़त व्यापारी प्रतीक अग्रवाल की जगनेर में ससुराल है। वह रविवार को अपनी वैगनआर कार से ससुराल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोपहर ढाई बजे वे जगनेर रोड स्थित वन विभाग की नर्सरी पर पहुंचे थे। तभी सफेद स्कार्पियो कार सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक किया और उनकी गाड़ी को रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इसके पहले तीन बदमाशों ने तमंचे निकालकर उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया। तमंचे की बटों और सरियों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद 12 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, एक चेन, मोबाइल और गाड़ी हथिया ली। बदमाशों ने व्यापारी के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे गाड़ी में डाल लिया और भरतपुर की ओर भाग निकले। दो लुटेरे अपनी स्कार्पियो गाड़ी से साथ चल रहे थे। व्यापारी ने बताया कि जयपुर हाईवे पर बदमाशों ने उसे सड़क किनारे फेंक किया। काफी देर बाद होश में आने पर व्यापारी ने कुछ राहगीरों से मदद लेकर अपने ससुर रामनिवास बंसल को घटना की जानकारी दी। इस पर बंसल ने भरतपुर पुलिस को जानकारी दी। मामला थाना कागारौल का होने के कारण पीड़ित व्यापारी को लेकर घरवाले कागारौल पहुंचे। थाने पर हंगामा भी किया। लुटेरों की स्कार्पियो का नंबर भी पुलिस को बता दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। देर शाम पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें