एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बदरा आधे शहर में बरसे, बाकी सब तरसे

Agra Updated Mon, 16 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। रविवार को दिन में छाए बादल कई बार बरसे, लेकिन केवल कुछ ही इलाकों में। बादलों की मेहरबानी आधे शहर पर ही रही, जबकि बाकी शहर के लोग गर्मी और बादलों के चलते बढ़ी उमस से बेहाल रहे और बारिश का इंतजार करते रहे। दिन में चार बार चंद मिनटों में ही 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद उमस बढ़ गई और कूलर की अब तक लग रही ठंडी हवा पसीना सुखाने में बेअसर साबित हुई।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ और यह 40.9 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। सामान्य से दिन में एक डिग्री पारा कम रहा। दोपहर में शाहगंज, अवधपुरी, मारुति स्टेट, सिकंदरा, पश्चिमपुरी में तेज बारिश हुई, वहीं इसी समय कोठी मीना बाजार, फतेहाबाद रोड, बिजलीघर, माल रोड का क्षेत्र सूखा रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में मामूली उछाल आ सकता है, लेकिन बादलों की लुकाछिपी भी बनी रह सकती है। इससे दो दिन तक उमस से लोग पसीने पसीने हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें