एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रकाबगंज में बालिका से छेड़छाड़ पर तनाव

Agra Updated Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। रकाबगंज क्षेत्र में मंगलवार शाम को युवक ने बालिका से छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। आरोपी भाग निकला। शिकायत लेकर परिवारीजन थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। लोगों ने थाना घेर लिया। तब पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना शाम तकरीबन साढ़े सात बजे की है। 12 वर्षीय बालिका बाजार से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने लगा। बालिका ने शोर मचा दिया। आसपास के दुकानदार और अन्य लोग पहुंच गए। आरोपी युवक मौका पाकर भाग निकला। युवक दूसरे समुदाय का था। उसकी हरकतों से लोग परेशान हैं। इससे तनाव के हालात बन गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग थाने पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इंस्पेक्टर रकाबगंज ने बताया कि पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। वह घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें