एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चयन बोर्ड में पीजीटी साक्षात्कार आज से

अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
interview
विज्ञापन

Next Article

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रवक्ता (पीजीटी)-2013 के लिए साक्षात्कार मंगलवार से शुरू होकर चार अगस्त तक चलेगा। पहले दिन दो विषयों अंग्रेजी, गणित का साक्षात्कार होगा। चयन बोर्ड में पीजीटी साक्षात्कार के लिए नौ बोर्ड गठित किए गए हैं। अंग्रेजी विषय के साक्षात्कार में 466, गणित में 175, बॉटनी में 15, म्यूजिक वोकल में 39 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव रूबी सिंह ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी अभ्यर्थी को पत्र नहीं मिलता है तो वह सीधे चयन बोर्ड से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की नवनियुक्त सदस्य डॉ. आशालता सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। चयन बोर्ड में अध्यक्ष को मिलाकर नौ सदस्य हो गए हैं। डॉ. आशालता सिंह पूर्व में भी चयन बोर्ड की सदस्य रह चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में टीजीटी-पीजीटी-2016 की भर्ती के आठ हजार पदों पर 11 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसमें टीजीटी के लिए 655304 और पीजीटी के लिए 401578 आवेदन आए हैं। पहली बार चयन बोर्ड की शिक्षक भर्ती में 80 ट्रांसजेंडर ने आवेदन किया है। बोर्ड की सचिव रूबी सिंह ने बताया कि टीजीटी-पीजीटी-2013 का इंटरव्यू पूरा करने के बाद टीजीटी-पीजीटी-2016 की तैयारी शुरू होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें