दिबियापुर। सीएचसी में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में रविवार शाम सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर से लेकर कर्मचारियों से पूछताछ की है। इसके अलावा कैमरों की फुटेज भी खंगाले हैं।
थानाक्षेत्र के गांव कैझरी गांव निवासी पिंकी (46) पत्नी सियाराम ने 15 दिन पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया था। दो दिनों से दस्त और पेट दर्द होने पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। रात करीब पौने नौ बजे महिला बाथरूम गई थी, वहां वह अचानक गिर पड़ी। इससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन ने तोड़फोड़ का प्रयास भी किया था।
इस दौरान डॉ. जयवीर सिंह व अन्य स्टाफ अधीक्षक कक्ष में छिप गए और अंदर से कुंडी लगा ली। सीएमओ ने बताया कि इलाज के दौरान किसी कर्मचारी की लापरवाही नहीं मिली है। अभिलेखों से लेकर सीसीटीवी फुटेज तक खंगाले गए हैं। प्रथम दृष्टया किसी की गलती नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं, रविवार दोपहर को शव का अंतिम संस्कार किया गया।