{"_id":"6a1dd2537dc5699f05067bc4","slug":"fir-against-six-for-firing-on-highway-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145877-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाईवे पर फायरिंग के आरोप में छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाईवे पर फायरिंग के आरोप में छह पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। हाईवे पर 30 मई को फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
गांव जनेतपुर स्थित मारुति सुजुकी एजेंसी के पास बाइक और कार सवार युवकों ने तमंचे से हवाई फायरिंग की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान करने के बाद मामला दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली की चौकी इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता फोर्स के साथ 30 मई को गश्त पर थे। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि गांव जनेतपुर नेशनल हाइवे पर कुछ युवक भीड़भाड़ वाले इलाके में तमंचे से फायरिंग कर रहे हैं। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले आरोपी भाग निकले। आरोपी बाइक व कार से थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने नंबर प्लेट पर काला टेप लगा रखा था, जिससे उनकी पहचान न हो सके। पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपियों ने राहगीरों के बीच दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायरिंग की और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कानपुर की ओर भाग निकले।
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी अर्पित उर्फ रचित पाल, मोहल्ला बनारसीदास निवासी अर्पित सक्सेना व मयंक कुमार, दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव केबिन की मैडया निवासी रोहन गौतम, प्रांशु गौतम, मोहल्ला गोविंद नगर निवासी शानू पाल के रूप में की।
इसके अलावा कुछ नाबालिग होने की बात भी सामने आई है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos