ककोर (औरैया)। औरैया क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने शिकायत की पहले उससे कालोनी आवंटन के नाम पर हजारों रुपये ले लिए। इसके बाद जब खातों में आवास निर्माण की पहली किस्त पहुंची तो दबंगों ने रुपये छीन लिए। पीड़ितों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंच डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
औरैया क्षेत्र के गांव बिरिया निवासी राम स्वरूप, विमला देवी, मेकना व रामनाथ ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह लोग मजदूर और गरीब किसान हैं। बीस-बीस हजार रुपये देकर उन्हें कालोनी दी गई। इसके बाद पहली किस्त में ही प्रधान ने उनसे बैंक में ही वह रुपये वसूल लिए। जब दूसरी किस्त की रकम चालीस हजार ग्रामीण बैंक शाखा बमुरीपुर से निकाल कर घर लौट रहे थे तो रास्ते में दबंगों ने रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी शिकायत औरैया थाने में की पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने डीएम से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उनका रुपये वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।