एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो घायल

Baghpat Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बड़ौत। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर मंगलवार की रात टूरिस्ट बस और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बड़ौत लाया गया। जहां से एक को रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

नीटू पुत्र बल्लम सिंह निवासी दोघट, मनोज पुत्र सुभाष बामनौली ट्रैक्टर लेकर बड़ौत से दोघट आ रहे थे। जब वे मंगलवार की रात बामनौली और पुलिस के बीच पहुंचे तो सामने से एक टूरिस्ट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रैक्टर सड़क के किनारे पलट गया। जिससे दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। चीख सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें निकाला और सीएचसी बड़ौत लेकर आए। जहां से नीटू को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। इस दुर्घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें