एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यूपी-हरियाणा में फिर खिंची तलवारें

Baghpat Updated Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। यूपी-हरियाणा के बीच बार-बार खून खराबा का सबब बन रहे सीमा विवाद फिर भड़क गया है। दोनों से तलवालें खिंच गईं हैं। इस बार यमुना मेें खनन को लेकर विवाद शुरू हुआ है। हरियाणा के झाजल गांव के लोग लाठी-डंडे के जोर पर बागपत के निवाड़ा गांव में यमुना से रेत खनन करने की जिद पर अड़ गए हैं। दूसरी ओर निवाड़ा वालों ने भी कसम खा ली है किसी भी हाल में खनन नहीं होनें देंगे। इस तनातनी में शनिवार को भी दोनों ओर के लोग आमने सामने हो गए। बीच बचाव के लिए आई पुलिस से भी हाथापाई हुई।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह निवाड़ा के सैक सैंकड़ों लोग कलक्ट्रेट पहुंच बागपत एसडीएम से मिले। उन्होंने बताया कि झाजल के खनन ठेकेदारों के साथ सैकड़ों लोग निवाड़ा में जबरन अवैध खनन करने पर अड़े हैं। इसके लिए वे मरने-मारने पर उतारू हैं। ये लोग जैसे ही अपने गांव पहुंचे, पता चला कि झाजल के लोगों फिर से लाठी डंडे लेकर पहुंच गए हैं। निवाड़ा के लोगों ने इनका विरोध किया। उनकी हरियाणा पुलिस से हाथापाई भी हो गई। इसके बाद हरियाणा की तरफ से और लोग आ गए। इनकी बागपत पुलिस के नोंक झोंक हुई। इसके बाद दोनों ओर की पुलिस ने ही लोगों को समझाया। इस बीच एक बार तो मारो मारो का शोर मचने पर भदगड़ मच गई थी। गौरतलब है कि शुक्रवार को निवाड़ा के लोगों ने खनन में लगीं जेसीबी मशीनें बंद कर दी थीं। इसके बाद खनन बंद है। हरियाणा के ठेकेदारों का कहना है कि उनके पास खनन के पट्टे हैं और निवाड़ा का खादर हरियाणा में आता है। उधर, इस बारे में बागपत के एसडीएम प्रमुनाथ सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो हरियाणा के अधिकारियों से भी बात की जाएगी।
लेखपाल पर भड़का गुस्सा
बागपत। झाजल से आए ठेकेदार अपने साथ लेखपाल भी लेकर आए थे। उन्होंने उससे पैमाइश करने को कहा। इस पर निवाड़ा के ग्रामीणों यह कहकर हंगामा किया कि लेखपाल शराब के नशे में है। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। विरोध होता देख ठेकेदार उसे वापस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें