एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक परीक्षार्थी के लिए नौ लोगों की ड्यूटी

Baghpat Updated Thu, 20 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

छपरौली। क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए एक ही परीक्षार्थी पंजीकृ त था, जो परीक्षा देने आया। उसके लिए परीक्षा केंद्र पर नौ लोगों की ड्यूटी लगाई गई।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लूंब स्थित जनता इंटर कॉलेज में मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा का सेंटर है जिसके लिए हाईस्कूल प्राइवेट का छात्र सोविल पंवार कृषि विज्ञान की परीक्षा देने आया। इस केंद्र पर यहीं एक मात्र छात्र पंजीकृत था। इस छात्र ने हाईस्कूल परीक्षा में कला की जगह कृषि का विकल्प भरा था जिसकी बुधवार को पहली पाली में परीक्षा थी। इस एकल छात्र की परीक्षा को संपन्न कराने के लिए केंद्र अधीक्षक और प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, परीक्षा इंचार्ज हरपाल सिह, संजीव कु मार, वीरेंद्र कुमार, कर्मचारी रविंद्र कुमार, ब्रजपाल, रोहित सहित दो पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर रहे। एक परीक्षार्थी के लिए नो लोगों की ड्यूटी क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें