एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छेड़छाड़ के पीड़ित परिवार ने डौला गांव छोड़ा

Baghpat Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमीनगर सराय । डौला गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई पर जानलेवा हमला करने के मामले में पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को गांव छोड़ दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी गुलफाम का शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परिवार पिछले काफी समय से डौला गांव में रहता था। बृहस्पतिवार को परिवार की युवती से गांव में दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती के भाई पर जानलेवा हमला किया था। वह घायल हो गया था। घटना की सिंघावली अहीर थाना में शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने एक आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया। पुलिस की आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे भयभीत होकर उन्होंने पुलिस को बगैर बताए ही गांव छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी गुलफाम का शांतिभंग में चालान किया।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने कहामामला लेनदेन का है। गुलफाम पक्ष के लोग, पीड़ित पक्ष पर 45 हजार रुपये बता रहे हैं। युवती के परिवार के लोग बगैर बताए ही गांव से चले गए। वे बाहर के रहने वाले थे। डौला गांव में क्रेशर पर काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें