एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा ने देश बचाने का लिया संकल्प

Ballia Updated Wed, 03 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। नगर के इंदिरा मार्केट में भाजपा लाओ देश बचाओ संकल्प दिवस आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में नौजवान और महिलाओं ने भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने देश की अर्थ व्यवस्था को चौपट करने का काम किया। कांग्रेस की सरकार में अत्याचार, भ्रष्टाचार, लूट, खसोट और घोटालों की भरमार है। देश को बचाने के लिए भाजपा ही एक मात्र विकल्प के रूप में रह गई है। भाजपा की सरकार बनाने के लिए नौजवानों को एकजुट होना पड़ेगा। अन्यथा केंद्र की कांग्रेस सरकार देश को खंड-खंड कर देगी। उसे न तो देश से प्रेम है न ही देशवासियों से। कांग्रेस की सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। आए दिन डीजल, पेट्रोल, केरोसिन एवं गैस सिलेंडरों के मूल्य में अप्रत्याशितय बढोत्तरी की जा रही है। इससे गरीब किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्गीय परिवार के लोग चिंतित हैं। भाजपा नेता माधवजी ने कहा कि केंद्र हो या उत्तर प्रदेश सब एक ही सिक्के के पहलु हैं, क्योंकि सपा, बसपा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं और दिल्ली में एक ही थाली में भोजन कर रहे हैं। नकुल चौबे ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अब गांव की चट्टी तक संकल्प मिशन 2014 का अह्वान करते हैं। श्रीमती उषा राय ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हेें बताया जाएगा कि भाजपा ही देश का भविष्य है। कांग्रेस गृहिणियों के साथ छल कर रही है। देश को लूटने से बचाना है, तो भाजपा के मिशन 2014 को सफल बनाना होगा। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, उमाशंकर निषाद, अनूप चौबे, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, पूनम देवी, रिंकू सिंह, चंद्रहास सिंह, वकील राजभर, शिवजी सिंह, कमलेश पांडेय, पूनम राय, बेबी श्रीवास्तव, उषा पासवान, मनोरमा वर्मा, स्तुति राय, नितू राय, रीता चौरसिया, संतोष सिंह, अशोक यादव, श्याम दुलार, शंभूशरण आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह एवं संचालन महामंत्री सुरजीत सिंह परमार ने किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें