एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रसड़ा के गेहूं क्रय केंद्र पर छापा

Ballia Updated Sun, 24 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रसड़ा। त्रिपाठी चित्र मंदिर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर आए दिन मिल रही शिकायतों, किसानों के भूख हड़ताल और प्रदर्शन के बाद प्रशासन की कुंभकरणीय नींद खुल गई। शनिवार को एसडीएम, तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी ने सहारा इंडिया की ऊपरी तल पर स्थित क्रय केंद्र के चौकीदार के आवास पर छापा मारा। इस दौरान किसानों के चेक, किसान बही सहित गलत दस्तावेज पाए गए। पुलिस ने एसएमआई समेत दो चौकीदारों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासिमाबाद बस स्टैंड स्थित सहारा इंडिया आफिस के ऊपरी तल पर त्रिपाठी चित्र मंदिर क्रय केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। गड़बड़ी से गुस्साए किसानों ने धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल किया तो प्रशासन की नींद खुली। एसडीएम ब्रजपाल सिंह, प्रभारी तहसीलदार आशुतोष कुमार दुबे, प्रभारी कोतवाल बृजेश यादव ने संयुक्त रूप से चौकीदार के आवास पर करीब साढ़े तीन बजे छापेमारी की। चौकीदार से जब आलमारी की चाबी मांगी गई तो वह आनाकानी करने लगा लेकिन अधिकारियों ने आलमारी का लाक तोड़ डाला। इसमें से काफी मात्रा में किसान बही, किसानों के चेकबुक तथा अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज पाए गए। मौके पर मौजूद एसएमआई राजेश कुमार, चौकीदार नागेंद्र खरवार सहित अलदीप सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल कायम रहा। सूत्रों की माने तो अलदीप सिंह ही पूरे क्रय केंद्र के खाद्यान्न की देखरेख की जिम्मेदारी करता था। इस बाबत एसडीएम ब्रजपाल सिंह ने कहा कि यह मामला गंभीर है, किसानों के धरना-प्रदर्शन और आए दिन क्रय केंद्र के खिलाफ मिल रही शिकायतों से प्रशासन परेशान था। इस प्रकरण की बारीकी से जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें