एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीडीओ से वेतन आहरण-वितरण अधिकार छिना

Banda Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। आदेश की अवहेलना पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी से विकास विभाग से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन आहरण वितरण संबंधी अधिकार छीन लिए। अब यह काम पीडी को सौंपा गया है। उधर, डीपीआरओ ने लापरवाही व अन्य शिकायतों पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी निर्मला के विरुद्ध जारी किए गए आदेश में कहा है कि मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के बावजूद बीडीओ महुआ अशोक कुमार श्रीवास्तव व डीपीआरओ कार्यालय के सहायक लेखाकार रामप्रसाद का वेतन नवंबर माह से भुगतान नहीं किया। साथ ही बिना अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय से गायब रहने, तहसील दिवसों में भाग न लेने और दायित्वों के निर्वहन में रुचि न लेने के भी आरोप हैं।
उधर, डीपीआरओ प्रवीण मोहन श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया। वह काफी दिनों से डीपीआरओ कार्यालय से संबंद्ध थे और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित थी। निलंबन के दौरान वह बड़ोखर खुर्द ब्लाक से संबंद्ध रहेंगे। जांच नरैनी बीडीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें