एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Banda Updated Mon, 11 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। दो भाइयों समेत पांच साइिकल सवारों को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। एक साइकिल सवार की मौत हो गई। उसके चचेरे भाई समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पीटकर जख्मी कर दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के परहन पुरवा (तिंदवारा) गांव निवासी रामजस (18) पुत्र रामनारायण व उसका चचेरा भाई रामरुचि (18) पुत्र शिवनारायण समेत फूल सिंह (21) पुत्र सरहदी और बच्चा (15) व सोनू (13) मजदूरी करके शनिवार की रात अलग-अलग साइकिलों पर वापस गांव जा रहे थे। तिंदवारा गांव में यह सभी सड़क किनारे खड़े हो गए। तभी किराना का सामान लादकर कानपुर से कटनी जा रहे तेज रफ्तार ने टक्कर मार दी। चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और कुछ दूर भागने के बाद ट्रक पलट गया। साइकिल सवार रामजस की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरा भाई रामरुचि और फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, ट्रक पलटने में चालक मोहन (35) व उसका पुत्र अखिलेश (13) भी चुटहिल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान चालक ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उसे जमकर पीटा और 20 हजार रुपए तथा सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने पहुंचकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें