एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिलेंडर की आग ने ढाया कहर, पूरा परिवार झुलसा

Banda Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पैलानी/जसपुरा (बांदा)। थाने के नजदीक सिलेंडर से आग लगने के बाद विस्फोट में मकान को भारी नुकसान पहुंचा। गृहस्वामी, पत्नी तथा दो मासूम संतानें झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 20 हजार रुपये समेत लाखों का सामान स्वाहा हो गया। कहा जा रहा है कि यहां अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की रिफलिंग होती थी, जबकि गृहस्वामी का कहना है कि खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुरा में थाने के सामने सड़क किनारे स्थित रणधीर गुप्ता का मकान है। वह परचून की दुकान भी किए है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे दुकान और मकान में आग लग गई। कुछ लोगों का कहना है कि छोटे सिलेंडर में रिफलिंग करते समय आग लगी। चपेट में आकर रणधीर (40) पुत्र चुनूबाद, उसकी पत्नी केतकी (30), पुत्र विकास (10) और आकाश (6) और गैस लेने आया बच्चू (32) झुलस गए। आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान तथा सामान खाक कर दिया। थानाध्यक्ष अमर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और झुलसे लोगों को एंबुलेंस से जसपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। पड़ोसी की दुकान भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। फायर ब्रिगेड के लोग पंप सेट वाली जीप लेकर करीब तीन घंटे बाद पहुंचे। तब तक सब कुछ खाक हो गया था।


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें