एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महंगाई पर भारी पड़ा ईद के पर्व का उत्साह

Banda Updated Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। ईद के एक दिन पूर्व रविवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सेवई, मेवा, खोवा व रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर काफी भीड़ रही। चौक व आसपास बाजार में कई बार जाम की स्थिति बनी। चिलचिलाती धूप व महंगाई भी खरीदारों के उत्साह को नहीं डिगा सकी। खोवा व दूध भी बाजार में मनमाने दामों पर बिका।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई के बावजूद पर्व का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोला। महिलाओं ने पर्व के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी की। चौक बाजार में किराना की दुकानों पर पूरे दिन खरीदारों का मजमा रहा। चौक बाजार, छावनी रोड, सब्जी मंडी, गूलरनाका रोड व नजर बाग में भीड़ के चलते जाम की स्थिति रही। कैथी बाजार में खोवा के व्यवसायियों का माल मुंहमांगे दामों पर हाथोहाथ बिक गया। दो दिन पूर्व तक डेढ़ सौ रुपए धारी (डेढ़ किलो) बिकने वाला खोवा रविवार को 180 व 200 रुपए प्रति किलो बिका। वहीं आधा से अधिक पानी मिला दूध 30-35 रुपए किलो लोगों ने खरीदा। दूधियों ने भी इसका भरपूर फायदा उठाया। चीनी, डालडा व रिफाइंड के दाम भी गत तीन दिनों में काफी बढ़ गए। बाजार में सेवई भी वैरायटी के मुताबिक दामों में बिकी। सादी सेवई 26 रुपए किलो तो बनारसी सेवई के दाम 70 रुपए तक रहे। वहीं सूतफेनी सफेद 56 रुपए किलो व लाल 60 रुपए किलो बिकी। हालांकि मेवा के दामों ने इस वर्ष लोगों को कुछ्र राहत दी। पिछले वर्ष गरी जहां 100 रुपए प्रति किलो थी, वहीं इस बार इसके दाम 80 रुपए किलो रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें