एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

Barabanki Updated Fri, 20 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के कोला मजरे जियनपुर में बीती रात दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। बुजुर्ग के पास में लेटा छोटा पुत्र रात से ही गायब बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के कोला मजरे जियनपुर गांव निवासी अवशान (60) पुत्र गज्जू गौतम बुधवार की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। वहीं पास में ही इनकी पत्नी रामादेवी व पुत्र रामदेव भी सोया था। इसी बीच रात में ही अज्ञात लोगोें ने अवशान पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मार डाला। वारदात के बाद से ही उसके पास सोया छोटा पुत्र रामदेव घर से गायब बताया जाता है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी कुलदीप नारायण, सीओ अभिषेक सिंह व थानाध्यक्ष राय साहब यादव ने जांच पड़ताल की, पर कोई सुराग नहीं लग सका है। मृतक की पत्नी रामा देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पति की हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक व उसके पुत्रों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे लगता है कि उसके बेटे ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें