एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन ने हड़ताल के समर्थन में किया प्रदर्शन

पवन चंद्रा
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। आठ और नौ जनवरी को होने वाली हड़ताल के समर्थन में यूनियन बैंक अयूब खां चौराहे पर बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि 17 सूत्री मांगों को लेकर पूरे देश में आंदोलन की तैयारी जोरशोर से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। पूरे देश का 18 करोड़ से अधिक कामगार 8 व 9 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। शहर में भी सभी विभागों में हड़ताल का असर रहेगा। उप महामंत्री गीता शांत ने कहा कि सरकार ट्रेड यूनियन और सार्वजनिक क्षेत्र को समाप्त करने पर तुली है, लेकिन इन नीतिओं का विरोध करते हैं। यह हड़ताल देश को बचाने के लिए है। यूपीबीइयू के जिला मंत्री और प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे दिनेश सक्सेना ने कहा कि सरकार का बैंकों के विलय का प्रयास एक जन विरोधी कदम है। इसके विरोध में 26 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल को चुकी है। बरेली कॉलेज के जितेंद मिश्र ने कहा कि ट्रेड यूनियन एक्ट में परिवर्तन बहुत ही घातक कदम है। इस मौके पर अरविंद रस्तोगी, उमेश त्रिपाठी, पीके माहेश्वरी, एसपी मिश्रा, पंकज शर्मा, अंचल अहेरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें