एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बरेलीः शहबाजपुर में भी मिला कोरोना संक्रमित, परिवार के 27 लोगों समेत 38 क्वारंटीन, गांव सील

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Apr 2020 11:27 AM IST

सार

मुंबई के हॉटस्पॉट एरिया से निकलकर दो दिन पहले एक और युवक के साथ लौटा था गांव

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, कुनबे के 27 लोगों के साथ 38 लोगों को क्वारंटीन कराकर सैंपल लिए, गांव सील
विज्ञापन
शाहबाजपुर पहुंचकर टीम ने सील किया गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हजियापुर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अगले ही दिन जिले के लिए एक और बुरी खबर आई। कोरोना संक्रमण का तीसरा मामला गांव से निकला। आंवला तहसील और रामनगर ब्लॉक के गांव शहबाजपुर सपल्ली में मुंबई से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल में क्वारंटीन कराकर जांच के लिए उनके सैंपल लिए हैं। गांव को सील कर दिया गया है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित युवक और उसका एक साथी 26 अप्रैल की शाम को मुंबई के एक हॉटस्पॉट एरिया से निकलकर गांव लौटे थे। 27 अप्रैल की शाम को रामनगर के सरकारी अस्पताल से दोनों को एंबुलेंस के जरिए बरेली के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के लिए भेजा गया था।

मंगलवार सुबह उन्हें अस्पताल में क्वारंटीन कराकर जांच के लिए सैंपल आईवीआरआई भेजा गया। देर शाम युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने संक्रमित युवक के कुनबे के 27 लोगों और ग्राम प्रधान समेत गांव के 38 लोगों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में क्वारंटीन कराने की कवायद शुरू कर दी। संक्रमित युवक के परिवार में तीन भाई, तीन बहन और मां-बाप के साथ उनके संपर्क में आए दूसरे लोगों को क्वारंटीन कर देर रात उनके सैंपल लिए गए।

रामनगर ब्लॉक का एक 20 वर्षीय युवक कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। जो मुंबई से ट्रक में बैठकर आया था। उसके परिजन व अन्य जिसके संपर्क में युवक आया था, सभी को क्वारंटीन किया गया है। सभी का सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। - डॉ. विनीत शुक्ल, सीएमओ

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें