एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महरीपुर के लोगों ने अपर आयुक्त को दिया ज्ञापन

Basti Updated Sat, 18 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ महामंत्री शीतला सिंह की अगुवाई में शहर से सटे महरीपुर ग्राम पंचायत के लोगों ने अपर आयुक्त आत्मा राम सगर को ज्ञापन सौंपा। इसमें फुटहिया चौराहे से लेकर कुआनो नदी पर बने अहमहट पुल तक शहर में प्रवेश के लिए सर्विस रोड बनवाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सर्विस रोड को लेकर 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक धरना दिया गया था। तहसीलदार के आश्वासन पर धरना को समाप्त करने का निर्णय लिया गया था। धरना समाप्त कराते समय कहा गया था कि 26 जनवरी के पहले हर हाल में सर्विस रोड का काम शुरू करा दिया जाएगा, मगर अब तक इसे शुरू नहीं कराया गया। सर्विस रोड न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 26 जनवरी तक सर्विस रोड का काम शुरू नहीं किया गया तो एक बार फिर अनिश्चित कालीन अनशन शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर सौरभ सिंह, प्रशांत पांडेय, शैलेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, मोहम्मद हारुन, सतीश सिंह, अकबर, ऋषि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें