एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गंदगी फैलाने पर 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Basti Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती/सोनहा। गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को सोनहा क्षेत्र में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा की कार्रवाई की गई। शहर के कंपनी बाग के 19 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इन दुकानदारों का चालान पुलिस ने काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी वीपी श्रीवास्तव के निर्देश पर स्वच्छ भारत स्वच्छ बस्ती अभियान के तहत सोनहा पुलिस ने क्षेत्र के शंकरपुर और मैलानी, भिवांपार चौराहा जगदीशपुर उर्फ नौगढ़वा, खटकहिया भानपुर, सल्टौआ बाजार सहित कई जगहों पर गंदगी फैलाने और सड़क पर गंदा पानी बहाने, कूड़ा-करकट फेंकने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के मामले में पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
जिन लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है, उनमें शंकरपुर के जलील, रामनरेश, जमीर और मैलानी गांव के दिग्विजय नाथ पांडे शामिल हैं। इसके अलावा भीवांपार चौराहा के ओम प्रकाश गुप्ता, विजय कुमार अग्रहरि, जगदीशपुर उर्फ नौगढ़वा के ओम प्रकाश शर्मा, भवानी भीख यादव, राम किशोर, दयाराम, पतिराम, रामशेष, रामहित, राम कृष्ण, रामनेवास आदि लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं भानपुर खटकहिया टोला में गंदगी फैलाने के आरोप में राकेश पुत्र राम तौल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ओमकार सहाय ने बताया कि सड़क पर गंदगी फैलाने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-करकट फेंकने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

कंपनी बाग पुलिस चौकी पर तैनात एसआई रविन्द्र सिंह ने 19 दुकानदारों का चालान काटा। इन दुकानदारों में रामकुमार, रिजवान अहमद, प्रियश मुनिमांडी, मनमोहन कसौधन, सुभाष गुप्त, रियाज अहमद, मेंहदी, धर्मेन्द्र, मिश्रीलाल, हरीश, शिवशंकर, संतोष कुमार, राकेश, बलिदीन, राजू राजभर, दयाराम, राजकुमार, मेंढ़ई व विनोद गौंड़ शामिल हैं। ये सभी दुकानदार हैं और इन लोगों पर दुकान के बाहर सड़क पर गंदगी फैलाने का आरोप है। एसआई रविन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत इनका चालान काटा गया है। आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल होगा इसके बाद इनको नोटिस जारी होगा और जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें