एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Basti News: दुकानदार को पीटा प्राथमिकी दर्ज

गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बभनान। दुकान बंद कर खाना खाने घर जा रहे दुकानदार को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर से जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी विष्णु कसौधन ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि रविवार की रात 10:30 बजे उसका छोटा भाई शिवम अपनी बेकरी की दुकान बंद करके गौर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। वहां से घर खाना खाने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में लोहिया नगर वार्ड निवासी वीरेंद्र यादव व तीन अज्ञात लोगों ने यादव चौराहे पर रोक कर गाड़ी की चाबी निकाल लिया व भाई को गाली देते हुए मारने पीटने लगे। जाते-जाते जान से मारने की धमकी धमकी दिए। पीड़ित के आंख व गर्दन पर गंभीर चोट के निशान हैं। पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर से जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि एक नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें