एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

5 से 11 दिसंबर तक ब्लाक और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं

Chitrakoot Updated Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उन्नाव। पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान के तहत खेलकूद कराए जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने मातहतों के साथ शनिवार को विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि इस अभियान के तहत 5 विधाओं एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती और भारोत्तलन में ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। ब्लाक से चयनित प्रतिभाओं की प्रतियोगिता जिलास्तर पर स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जाएगी। सीडीओ हेमंत कुमार द्विवेदी ने युवा कल्याण एवं प्रा. विकास दल विभाग के सभी ब्लाक आर्गनाइजेशन/क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निर्धारित दिशा निर्देशों में प्रतियोगिताएं कराएं। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में पूरी पारदर्शिता रखी जाए और उसके सभी प्रमाण रखे जाएं। ब्लाक लेविल पर प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने के लिए क्रीड़ाश्री व नेहरू युवा केंद्र के वालंटियरों का सहयोग लिया जाएगा।
निर्णय लिया गया कि जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 व 11 दिसंबर को होगी। नवाबगंज, बांगरमऊ, व हिलौली में 4 व 5 दिसंबर, पुरवा, गंजमुरादाबाद और सिकंदरपुर सरोसी में 6 व 7 को, सफीपुर असोहा व फतेहपुर चौरासी में 8 व 9 को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा सुमेरपुर में 5 व 6 दिसंबर को, बीघापुर में 7 व 8 दिसंबर को प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। औरास और हसनगंज ब्लाकों में केवल एससी खिलाड़ी ही भाग लेंगे। बैठक में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आरबी सिंह, क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार, नेहरू युवा केंद्र समन्वयक आराधना राज व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें