सलेमपुर। नवलपुर के समीप से गेहूं लदा एक ट्रक पूर्ति निरीक्षक ने शुक्रवार की शाम पकड़ लिया। कागजात नहीं होने पर पुलिस ने अनाज लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया। शनिवार को सत्ता पक्ष के एक नेता ट्रक को छुड़ाने के लिए लगे हैं। एसडीएम के निर्देश पर अनाज से भरे ट्रक की जांच सेल टैक्स विभाग और पूर्ति निरीक्षक कर रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक ओंकार नाथ त्रिपाठी नवलपुर के समीप एक आटा चक्की पर किसी व्यापारी का गेहूं ट्रक पर लोड हो रहा था। शक के आधार पर पूर्ति निरीक्षक ने व्यापारी से कागजात की मांग की। कागजात नहीं होने पर कोतवाली पुलिस अनाज लदे ट्रक को कब्जे में ले ली। एसडीएम के निर्देश पर पकड़े गए अनाज की जांच सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर उपेंद्र यादव और पूर्ति अधिकारी शुरू की। दोपहर में एक नेता की तरफ से पूर्ति निरीक्षक को भला बुरा कहते हुए जांच में लीपापोती करने का दबाव बनाया गया। पूर्ति अधिकारी ने उक्त नेता की तरफ से पड़ रहे दबाव के बारे में एसडीएम को अवगत करा दिया है। इस बाबत एसडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो सही होगा वहीं किया जाएगा।