एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आगजनी और तोड़फोड़ पर 60 के खिलाफ केस दर्ज

Deoria Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरहज। रविवार को बिजली मिस्त्री की मौत के बाद एसडीओ कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अवर अभियंता रोहिताश की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, चोरी और आगजनी का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचार कर उनकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद विद्युत कर्मचारी सहमे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पोल चढ़कर काम कर रहे बिजली मिस्त्री गोलू की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। साथ गए लोग घटना के बाद भाग निकले। काफी देर तक गोलू का शव पोल पर लटकता रहा। इस बात की जानकारी जब अन्य लोगों को हुई तो वह नाराज हो गए। गुस्साएं लोगों ने एसडीओ कार्यालय पहुचंकर तोड़फोड़ की। लाखाें रुपये का नुकसान करने के बाद लोगों ने कार्यालय में आग लगा दी। जिससे महत्सपूर्ण कागजात के अलावा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मंगलवार को विद्युत विभाग के अवर अभियंता रोहिताश ने बरहज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजेन्द्र ने बताया कि 60 अज्ञात लोगों ने खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस सभी आरोपियों की पहचान में जुटी है, ताकि उनकी गिरफ्तारी की जा सके। उपद्रव के बाद लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें