एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रेक्षक के सामने किया प्रत्याशी का विरोध

Etah Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगंज। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी का शनिवार को यहां पहुंचे प्रेक्षक व राज्यमंत्री आलोक शाक्य के सामने सैकड़ों लोगाें ने विरोध किया। वह सपा सुप्रीमो द्वारा नियुक्त किए गए प्रत्याशी का क्षेत्र में दबदबा देखने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी का विरोध करने के लिए कायमगंज-फर्रुखाबाद, कंपिल, अमृतपुर के भी लोग भी गांव धरोली के पास पहुंचे। पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, प्रताप सिंह यादव, कल्लू यादव, ब्लाक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव, चेयरमैन जैथरा विजेंद्र सिंह चौहान के अलावा सैकड़ों लोगों ने प्रेक्षक के सामने आरोप लगाया कि मौजूदा लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव दूसरे दलों के लोगाें के साथ भी बैठ रहे हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। ऐसे में प्रत्याशी को हम लोग किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेंगे, जरूरत पड़ी तो अपनी बात सपा मुखिया तक पहुंचाएंगे। दूसरी तरफ जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जो लोग सपा के कार्यकर्ताओं का अपमान करेंगे व बसपा के लोगों का सम्मान करेंगे ऐसे में क्षेत्र की जनता में क्या पार्टी का असर रहेगा? अभी तक लोकसभा प्रत्याशी ने जितनी भी सभाएं की हैं, वो बसपा के लोगों के यहां की हैं। विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने कहा कि ऐसे प्रत्याशी को सपा के लोग कैसे वोट देंगे? राज्यमंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि जनता की भावनाओं को वह सपा मुखिया तक पहुंचाएंगे।
इस मौके पर छोटे सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, सुभाष शाक्य, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, रामसिंह, ओमपाल सिंह यादव, रामनाथ यादव, संतोष यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें