एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो सगी बहनों समेत तीन की यमुना में डूबकर मौत

Hamirpur Updated Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भरुआसुमेरपुर/कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के सुरौलीबुजुर्ग गांव में मंगलवार सुबह यमुना नदी नहाने गई दो बहनों तो कुरारा के मनकी गांव में बालक की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरौली गांव के सुखवा डेरा निवासी वेदप्रकाश निषाद की विवाहित पुत्री माया (20) के साथ छोटी बहन मनीषा (11) व मोहल्लेे की रामदेवी, शकुंतला सहित अन्य युवतियों के साथ नवरात्र व्रत के चलते यमुना नदी स्नान करने के लिए पहुंची। नहाने के दौरान मनीषा गहरी जल धारा में पहुंचकर डूबने लगी। छोटी बहन को डूबता देख माया उसे बचाने के लिए जलधारा की ओर बढ़ गई। लेकिन बहन को बचाने में वह भी गहरे पानी में समाने लगी। तभी रामदेवी व शकुंतला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे पास में ही स्नान कर रहे माया का चाचा रामसेवक व अन्य ग्रामीण दौड़े़े, लेकिन देखते ही देखते दोनों बहने गहरे पानी में समा गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार मनकी निवासी जयप्रकाश का 10 वर्षीय पुत्र सुमित मंगलवार को सुबह अपनी चचेरी बहन ज्योति (13) व पड़ोस के कई बच्चों के साथ यमुना नदी नहाने गया था। गांव किनारे निर्माणाधीन पुल के निकट बच्चे नहा रहे थे तभी सुमित नदी में डूब गया। काफी देर तक नहाने के बाद सभी बच्चे नदी से बाहर निकल आए। चचेरी बहन ज्योति ने सुमित के कपड़े नदी के किनारे रखे देखे तो उसने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद गांव के एक सैकड़ा से अधिक लोग खोजने पहुंचे। गांव के सोवेंद्र सिंह ने सुमित को खोज निकाला। इसके बाद परिजन उसे मूसानगर अस्पताल ले गए। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें