एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

25 सितंबर तक नहीं चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Updated Wed, 20 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

25 सितंबर तक नहीं चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते बरेली से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 सितंबर तक रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर यार्ड तक पटरियों की मरम्मत करने का काम किया जा रहा है। इसमें हापुड़ से बरेली और नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक सप्ताह के लिए दोनों ओर से रदद् कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस ट्रेन रदद् होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब रोडवेज बस अथवा अन्य साधनों से यात्रा करनी होगी। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस को 25 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें