एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब हाथोंहाथ मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

Hapur Updated Fri, 18 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गढ़मुक्तेश्वर। बुकिंग कराने के बाद कई दिनों तक रसोई गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की राह देखने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उपभोक्ताओं को 24 घंटे के अंदर होम डिलीवरी या एजेंसी से हाथोंहाथ गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाएगा। गैस कंपनियों ने अब गैस वितरण प्रक्रिया को आसान कर दिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रसोई गैस को लेकर अक्सर मारामारी मची रहती है। इसके चलते लोगों को अपने जरूरी कामकाज छोड़कर गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पाती। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए अब गैस कंपनियों ने नियमों में फेेरबदल कर वितरण प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। नए नियम के अनुसार गोदाम पर आने वालों को हाथों हाथ गैस सिलेंडर मिलेग जाएगा, जबकि बुकिंग कराने वालों को 24 घंटों के भीतर उनके घर पर गैस गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
भारत गैस के स्थानीय वितरक रामगोपाल सिंह का कहना है कि कंपनी ने वितरण प्रक्रिया को बेहद सरल कर दिया है, जिसके तहत गोदाम पर आने वालों को हाथों हाथ और बुकिंग कराने वालों को 24 घंटों के भीतर गैस की होम डिलीवरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता बुकिंग कराने के बाद भी किसी कारणवश गैस की डिलीवरी नहीं ले पाते हैं, उनकी बुकिंग तुरंत निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सहालग शुरू होते ही बढ़ी गैस की कालाबाजारी
पिलखुवा। पेट्रोलियम मंत्रालय और आपूर्ति विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी रसोई गैस की कालाबाजारी नहीं रुक रही। सहालग शुरू होते ही रसोई गैस की कालाबाजारी भी तेज हो गई है। यही नहीं, भाव भी बढ़ गए हैं। पहले जहां ब्लैक में सिलेंडर 11 सौ रुपये में मिल रहा था, सहालग शुरू होते ही एक सिलेंडर 12 सौ रुपये में बिक रहा है। यही नहीं नगर में कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में रिफिलिंग की जा रही है। होटल और दुकानों पर भी कॉमर्शियल के बजाए घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग हो रहा है। इण्डेन गैस के मैनेजर राकेश वर्मा का कहना है कि सब्सिडी कोटा निर्धारित होने के बाद कॉमर्शियल सिलेंडर की डिमांड बढ़ गई है। हम शादी के लिए केवल कॉमर्शियल सिलेंडर ही दे रहे हैं। एसडीएम कन्हाई सिंह यादव का कहना है कि शादी समारोह में भी कर्मचारियों से निरीक्षण कराएंगे। घरेलू गैस का दुरुपयोग होता पाया गया तो सिलेंडर जब्त कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें