एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक ने वैन को रौंदा, 7 घायल, 2 गंभीर

Hapur Updated Wed, 19 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धौलाना। कन्दौला मार्ग पर गन्ना क्रय केंद्र के पास मंगलवार सुबह एक ईंट लदे ट्रक ने सामने से आ रही वैन को रौंद डाला। वैन चालक समेत सात लोग जख्मी हो हए। हादसद्रे बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में वैन चालक संजय पुत्र मेंबर सिंह निवासी जलालाबाद, उसके रिश्तेदार चरण सिंह, सौरन सिंह, रमन सिंह, राजबाला, सुरेश और संगीता शामिल हैं। वे गुलावठी में रिश्तेदारी में हुई मौत में शोक जताने जा रहे थे। चरन सिंह व सौरन सिंह की हालत गंभीर है। वहीं पिलखुवा में कलंजरी मेरठ निवासी लोकेश पिता शिवप्रसाद को बाइक से लेकर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पिलखुवा जा रहा था। तभी निजामपुर पुल के निकट पीछे से केंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। धौलाना कट के पास हुई, जहां रावली रोड निवासी दिलशाद मित्र फैय्याज के साथ बाइक से हापुड जा रहे थे। तभी धौलाना कट के सामने सड़क क्रास करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें