एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वांटेड काशी पंडित ने सुपारी देकर कराई थी नीरज की हत्या

Hapur Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुलावठी/पिलखुवा। हापुड़ में प्रापर्टी डीलर नीरज शर्मा की हत्या के लिए चार लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। कत्ल का ठेका हापुड़ के ही वांटेड बदमाश काशी पंडित ने मुकीमपुर के अंकुश को सौंपा था। अंकुश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बीती दस जुलाई को घर से बाहर कार धुलाई करते वक्त नीरज शर्मा को गोली मार दी थी। पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में अंकुश और उसके साथी सुमित राणा को गिरफ्तार कर नीरज हत्याकांड के साथ-साथ मेटाडोर चालक सुरेश की हत्या और गाजियाबाद व सिंभावली के व्यापारियों से लूट के मामले भी खोल डाले। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस भी बरामद किए। पुलिस की माने तो अंकुश सुपारी लेकर हत्या करता था और हापुड़, बुलंदशहर एवं पिलखुवा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विशाल यादव ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोनाड इंस्टीटयूट के पास मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए बदमाश अंकुश निवासी मुकीमपुर और सुमित राणा कंदौली का रहने वाला है। सीओ के मुताबिक पूछताछ के दौरान अंकुश ने बताया कि हापुड़ निवासी प्रापर्टी डीलर नीरज शर्मा की हत्या का सौदा चार लाख रुपये में हुआ था। हापुड़ के रहने वाले बदमाश काशी पंडित ने अंकुश और पकड़े गए सुमित व रमन नामक बदमाश को चार लाख की सुपारी दी थी। 13 जुलाई वारदात के दौरान अंकुश बाइक चला रहा था जबकि पीछे बैठे सुमित और रमन ने नीरज पर गोलियां बरसाईं थी। सीओ का कहना है कि काशी पंडित की गिरफ्तारी से मुख्य सुपारी देने वाले व्यक्ति का खुलासा हो सकेगा।
सीओ ने बताया कि 10 जुलाई को गाजियाबाद के व्यापारी रमन शर्मा से 3.20 लाख रुपये, 8 जून को सिंभावली को पशु व्यापारी से 13 लाख और नंगोला के दीपक से बाइक भी अंकुश ने लूट ली थी। इन वारदातों को अंकुश ने अपने सार्थियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हापुड़, बुलंदशहर एवं पिलखुवा पुलिस को इस बदमाश की काफी दिनाें से तलाश थी। सीओ ने बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें