एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिना वेतन मनेगी शिक्षामित्रों की दीपावली

Hapur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा(ब्यूरो)। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों को गत दो महीने से मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में इनके सामने दीपावली पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मानदेय न मिलने से शिक्षामित्रों में रोष है। बीएसए बार-बार आश्वासन देते रहे लेकिन उनका आश्वासन झूठा ही साबित हुआ।
जिले के धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और सिंभावली ब्लॉक में 428 प्राथमिक और 207 जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों को प्रतिमाह मिलने वाला मानदेय अगस्त और सितंबर महीने का नहीं मिला है। शिक्षामित्रों ने बताया कि मानदेय दिलाने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है फिर भी मानदेय नहीं मिला है। अब दीपावली का पर्व नजदीक है। ऐसे में जेब खाली है। साथ ही उन्हें रोजमर्रा के खर्चे चलाने के लिए भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें