एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हेल्थ सेंटर का ओटी व दवा की दुकान सील

Hardoi Updated Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शाहाबाद। नगर में नवजात शिशुआें के मिलने के प्रकरण में उपजिलाधिकारी जयपाल सिंह के नेतृत्व में नर्सिंग होम व दवा की दुकानों में छापामारी की गई। अनियमितता मिलने पर आरएम हेल्थ सेंटर में ओटी व अल्ट्रासाउंड रूम सील कर दिया गया जबकि मेन मार्केेट में भी नवीनीकरण के अभाव में एक दवा की दुकान सील कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी जयपाल सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी प्रसाद, डा. सत्येंद्र विक्रम सिंह ने मोहल्ला मुड़िया में डा. हुमेरा, कमलेश वर्मा, राम मेडिकल स्टोर, आरएम हेल्थ सेंटर व डा. संतोष रस्तोगी के नर्सिंग होम में छापेमारी की। निरीक्षण में डा. संतोष अस्पताल में नहीं मिले। जबकि इनके यहां से रोगियों के पर्चे बरामद किए गए। जबकि आरएस हेल्थ सेंटर में तमाम अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल का ओटी व अल्ट्रासाउंड रूम सील कर दिया गया। रिटायर स्वास्थ्य सेविका कमलेश वर्मा के भी अस्पताल में छापामारी की गई। यहां पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नोटिस जारी करके सभी से जवाब मांगा जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें