एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव घर पर छोड़ आरोपी फरार

Hardoi Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई/सुरसा। दिल्ली के साहिबाबाद स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर नौकरी कर रहे सुरसा के ग्राम कराही निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का रिश्तेदार उसका शव लेकर गांव पहुंचा जहां शव देख परिजनों का कोहराम मच गया। मौका पाकर रिश्तेदार खिसक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। युवक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। मृतक के पिता ने रिश्तेदार पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कराही निवासी उदय प्रताप सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह (30) दिल्ली के साहिबाबाद स्थित कमला मार्केट में संचालित एक ट्रांसपोर्ट पर नौकरी करता था। वह दिल्ली में अपने फुफेरे भाई विजय कुमार के परिवार के साथ एक ही घर में रहता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह विजय ने मोबाइल पर बताया कि राजीव की तबीयत खराब है वह उसे लेकर घर आ रहे हैं। उससे जब राजीव से बात कराने को कहा गया तो उसने बताया कि हालत ज्यादा खराब है जिस कारण बात नहीं हो सकती। इसके बाद मोबाइल स्विच आफ हो गया। बीती रात करीब 11 बजे फुफेरा भाई विजय कुमार निवासी ग्राम भापुर अल्लागंज जनपद शाहजहांपुर ट्वेरा गाड़ी से राजीव का शव लेकर आया और परिजनों को बताया कि राजीव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देख परिजनों का कोहराम मच गया।
इसी बीच मौका पाकर विजय कुमार गाड़ी लेकर खिसक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। पीएम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। मृतक के पिता उदय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि विजय व उसकी पत्नी ने उसके पुत्र को पीट पीटकर मार डाला। घटना की तहरीर थाने में दी गई। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें