एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रसोइयों का मानदेय न बढ़ा तो आंदोलन

Hardoi Updated Mon, 21 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। आदर्श रसोइया कल्याण महासंघ के बैनर तले रविवार को शिक्षक भवन में रसोइयों की बैठक हुई। इसमें परिषदीय विद्यालयों में तैनात रयोइयों का मानदेय बढ़ाने और इसे उनके खातों में भेजे जाने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि अगर मांगें न मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान रसोइयों की समस्याओं के संबंध में पांच सूत्रीय मांग पत्र तैयार करके अधिकारियों को भेजा गया। इसमें रसोइयों को प्रतिवर्ष फार्म न भरने, मानदेय प्रत्येक माह की 7 तारीख को उपलब्ध कराने, मानदेय 3750 रुपये करने, इसे सीधे बैंक खातों में भेजने और माह में एक दिन के अवकाश की मांग की गई है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय ने कहा कि सभी लोग एकजुट प्रयास करें तभी सफल हो सकेंगे। बैठक में हरिशंकर पाण्डेय, अनंत राम पाण्डेय, शिव शंकर राठौर, राजेश कश्यप, रंजना, चैना, खैरून निशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें