एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिनदहाड़े फायरिंग

Hardoi Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरियावां/माधौगंज। थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में सड़क पर फायरिंग कर उत्पात मचा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भीठी गांव निवासी शंभू दयाल के घर में एक समारोह में नौटंकी का आयोजन किया गया। जिसमें नौटंकी का कलाकार हरिनाम उर्फ राजू निवासी ग्राम सुनरा थाना कलारामपुर जनपद सीतापुर भी आया था। रविवार सुबह वह अपने साथियों के साथ वापस जा रहा था। भीड़ी तिराहा पर उसका अपने साथियों के साथ विवाद हो गया। इस पर वह पिहानी-हरदोई मार्ग के बीच मेें खड़े होकर तमंचे से फायर करने लगा। इससे दोनों ओर से ट्रैफिक जाम हो गया। जानकारी मिलते ही एसओ मुनीष सक्सेना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो उसने उन पर भी फायर कर दिया। इससे वह बाल बाल बच गए।
उसके फायर करने पर पुलिस ने भी फायर किए। काफी मशक्कत के बाद उसे काबू में किया जा सका। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। उधर, माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव रूदामऊ के पास रेलवे क्रासिंग के पास दो ट्रकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई, जिससे मो. बसलीम खान (22) निवासी नवाबगंज, थाना हफीजाबाद (बरेली) के दोनों पैरों में चोटें आईं। उसे घायलावस्था में सीएचसी पर लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों को हटवाकर हाइवे पर लगे जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

इंसेट---
टाटा सफारी में लोगों ने आग लगाई
पाली। क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी नौशेखा पुत्र शब्बीर हसन ने अपनी सफारी गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर दी थी। शनिवार की रात एक बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब गाड़ी जलने लगी। गाड़ी में आग लगने की जानकारी होने पर हसन परिवार के सदस्यों के साथ बाहर आए और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक गाड़ी पूरी जल चुकी थी। उन्होंने बताया कि किसी शरारती तत्व ने उसमें आग लगा दी। उन्होंने थाने में अज्ञात पर गाड़ी में आग लगाने की तहरीर दी है। एसओ संतोष यादव ने बताया कि गाड़ी के अंदर किसी शार्ट सर्किट से आग लगी है। उसमें आग लगाने जैसी बात नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें