एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर

Hardoi Updated Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। तीन दिवसीय लखनऊ जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में चार जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी गोविंद अग्रवाल ने किया। पुलिस लाइन मैदान में गुरुवार से तीन दिवसीय लखनऊ जोन की अंतर्जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहला बालीबाल मैच सुल्तानपुर और लखनऊ के बीच हुआ। जिसमें सुल्तानपुर ने 25-17 और 25-19 विजयी रही। दूसरा मैच हरदोई और लखीमपुर के बीच खेला गया, जिसमें हरदोई टीम ने लखीमपुर को 25-20 और 25-22 से शिकस्त दी। कबड्डी में लखनऊ की टीम ने सुल्तानपुर को 25 अंक से हराया और हरदोई टीम ने लखीमपुर की टीम पर 19 के मुकाबले 40 अंक अर्जित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर एएसपी पूर्वी अजय शंकर राय, एएसपी पश्चिमी राजेश यादव आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता के प्रभारी सीओ लाइन मधुवन सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें