एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

निरीक्षण में 40 टीचर मिले नदारद

Hardoi Updated Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। परिषदीय स्कूलों में टीचरों की उपस्थित सुनिश्चित करने को ब्लाक बेहंदर में बीएसए देवेंद्र स्वरूप सचान ने मंगलवार को सामूहिक निरीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए उनके अलावा पांच ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को लगाया गया था। बीएसए के निरीक्षण के दौरान जूनियर हाईस्कूल मऊ बंद मिला। विद्यालय के टीचर बृजेश सचान और आलमदार का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कटियामऊ में अजीत सिंह, नीलम सिंह और रीना, प्राथमिक विद्यालय गगैआ में अर्चना देवी, जूनियर हाई स्कूल सराय महरूफ में निकहत अमीन अनुपस्थित मिले। कुल 55 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। जिसमें से 40 टीचर अनुपस्थित मिले और 14 स्कूलों में ताला लटकता मिला। सभी टीचरों का वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्ट देने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें